किशोरपुरा में धूमधाम से मनाई फुले अंबेडकर जयंती
राष्ट्रीय स्मारक और भारत रत्न देने की उठाई मांग
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : जेपी महरानियां
चंवरा : किशोरपुरा में पौंख रोड़ पर स्थित टीवीएस मोटरसाइकिल एजेंसी में फुले अंबेडकर कल्याण समिति व अरावली चेतना संस्थान सेवा समिति और जल संघर्ष समिति के संयुक्त तत्वाधान में महात्मा ज्योतिबा फुले की 199 वीं जयंती व बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 136वीं जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के आयोजक केके सैनी ने बताया फुले अंबेडकर कल्याण समिति फुले अंबेडकर जयंती के साप्ताहिक कार्यक्रम आयोजित करती है।
समारोह में महात्मा ज्योतिबा फुले, भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई और संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। समारोह को एडवोकेट केके सैनी, समाजसेवी सुरेश मीणा किशोरपुरा, समाजसेवी भागूराम सैनी, वेद प्रकाश सैनी, गिरदावर जगदीश प्रसाद शर्मा, पूर्व सरपंच शंभू दयाल सैनी, गुलाबचंद शेरावत पोंख, मेहता देवी शेरावत, नत्थूराम सैनी, किशोर कुमार सैनी, अध्यापक श्रीराम सैनी आदि ने संबोधित किया।
वक्ताओं ने फुले दंपती और डॉ अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा सर्व समाज के लिए किए गए कार्यों से प्रेरणा लेकर उनके पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया। मेहता देवी शेरावत ने कहा कि हमारे महापुरूषों फुले दंपति और बाबा साहेब अंबेडकर की ही देन है कि हम सर्व समाज की महिलाएं आज पढ़ी-लिखी होकर हर मुकाम पर पुरुषों के साथ बराबरी पर खड़ी है। कार्यक्रम में सुरेश मीणा किशोरपुरा ने भारत सरकार से महाराष्ट्र में स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले के खंडहर मकान का डेवलपमेंट कर राष्ट्रीय स्मारक बनाने तथा फुले दंपती को भारत रत्न देने की मांग की मांग ठाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद् पोकरमल सैनी ने की।
इस दौरान कैलाश चंद्र सेन दीपपुरा, मालीराम शास्त्री, हर्षाराम सैनी, किशन लाल सैनी, अर्जुन लाल सैनी, धूड़ाराम सैनी, संतोषी देवी, फूली देवी, दुर्गा देवी, सुरेन्द्र कायल, लक्ष्मण सिंह गुड़ा सहित काफी संख्या में महिला एवं पुरुष मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2092584


