[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फुले-अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, 52 यूनिट रक्त संग्रहित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

फुले-अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, 52 यूनिट रक्त संग्रहित

फुले-अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, 52 यूनिट रक्त संग्रहित

झुंझुनूं : मेघवंशीय समाज चेतना संस्थान के तत्वावधान में अंबेडकर भवन में महात्मा ज्योतिबा फुले व डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती तथा स्व. सुरेंद्र सिंह टांक की स्मृति में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन भाजपा नेता राजेश दहिया ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने फुले, अंबेडकर सहित अन्य महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की।

शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और बीडीके हॉस्पिटल ब्लड बैंक की टीम ने 52 यूनिट रक्त संग्रहित किया। रक्तदाताओं को संस्थान की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजेश दहिया ने कहा कि युवाओं को मानवता की सेवा के लिए वर्ष में कम से कम दो बार रक्तदान करना चाहिए। कार्यक्रम में रामनिवास भूरिया, मदनलाल गुडेसर सहित अनेक पदाधिकारी व सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles