[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को दबोचा

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

सरदारशहर : नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। चूरू पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम ने बताया कि पीड़िता के परिजन द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। आरोप है कि आरोपी विनोद कुमार सुथार ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार व वृताधिकारी कुलदीप वालिया के निर्देशन में टीम गठित की गई। थानाधिकारी मदनलाल के नेतृत्व में पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बीएनएस, एससी/एसटी एक्ट व पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले में पूछताछ और अनुसंधान जारी है।

Related Articles