[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गोलसर में शैक्षिक सत्र 2025-26 : उत्कृष्ट परिणाम पर सम्मान समारोह एवं प्रवेशोत्सव रैली आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गोलसर में शैक्षिक सत्र 2025-26 : उत्कृष्ट परिणाम पर सम्मान समारोह एवं प्रवेशोत्सव रैली आयोजित

गोलसर में शैक्षिक सत्र 2025-26 : उत्कृष्ट परिणाम पर सम्मान समारोह एवं प्रवेशोत्सव रैली आयोजित

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : निकटवर्तीय गांव गोलसर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का शैक्षिक सत्र 2025-26 की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त होने पर 10 अप्रैल 2026 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, गोलसर के विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर गाँव गोलसर में प्रवेशोत्सव रैली भी निकाली गई। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य आरिफ खान ने उपस्थित अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त करने के महत्वपूर्ण सूत्र बताए। इस अवसर पर गाँव गोलसर के भामाशाह याकूब गौरी द्वारा रैली का अपने निवास स्थान पर स्वागत किया गया तथा चाय-नाश्ता एवं जूस की व्यवस्था कर सभी का सत्कार किया गया।

साथ ही उपस्थित शिक्षकों का माल्यार्पण एवं शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया। विद्यालय में कक्षा 10 की छात्रा राशिका (91%) तथा कक्षा 12 की टॉपर आरती (93.40%) को ₹5100-₹5100 की नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को ₹2100-₹2100 की नगद राशि प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। इस आयोजन ने विद्यार्थियों में उत्साह और प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा दिया तथा शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण का निर्माण किया।

Related Articles