[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एनएच-52 पर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत:काजला की ढाणी के पास हुआ हादसा, कैंपर ने मारी टक्कर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

एनएच-52 पर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत:काजला की ढाणी के पास हुआ हादसा, कैंपर ने मारी टक्कर

एनएच-52 पर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत:काजला की ढाणी के पास हुआ हादसा, कैंपर ने मारी टक्कर

जाजोद : जाजोद थाना क्षेत्र के एनएच-52 पर काजला की ढाणी के समीप शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान धीरजपुरा निवासी विक्रम गढ़वाल पुत्र झाबर मल के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार विक्रम ट्रैक्टर को ओवरटेक कर रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही एक कैंपर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक सड़क पर गिर गया।

सड़क पर गिरने के बाद विक्रम ट्रैक्टर के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना जाजोद थाना पुलिस को दी गई है। मृतक का शव रींगस के राजकीय उपजिला अस्पताल में रखा गया है। पुलिस ने बताया कि विक्रम सीकर के एक निजी अस्पताल में कार्यरत था और शनिवार सुबह ड्यूटी के लिए बाइक से जा रहा था।

विक्रम अपने तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसके परिवार में एक छोटा भाई और एक बहन हैं। करीब डेढ़ साल पहले उसके पिता झाबर मल का निधन हो गया था। विक्रम पर पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker