[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर में ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई:शिक्षा और समाज सुधार पर हुई चर्चा, वक्ताओं ने विचार साझा किए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर में ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई:शिक्षा और समाज सुधार पर हुई चर्चा, वक्ताओं ने विचार साझा किए

श्रीमाधोपुर में ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई:शिक्षा और समाज सुधार पर हुई चर्चा, वक्ताओं ने विचार साझा किए

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर शहर में शनिवार को सैनी समाज द्वारा समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर लक्ष्मी गार्डन और पुराना बस स्टैंड स्थित केनरा बैंक के सामने कॉम्पलेक्स में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने महात्मा फुले के जीवन दर्शन, शिक्षा के महत्व और समाज सुधार में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि फुले ने समाज में समानता, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए, जो आज भी प्रासंगिक और प्रेरणादायक हैं।

इस अवसर पर समाज के प्रबुद्धजनों ने महात्मा फुले के विचारों को अपनाने और उनकी शिक्षाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का आह्वान किया। उपस्थित लोगों ने दोनों स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में ओमप्रकाश सैनी, राजू बागवान, राजस्थान माली महासभा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार सैनी, पूर्व वैज्ञानिक सीताराम सैनी, ललित सैनी, विनेश सैनी, नंदकिशोर सैनी, रामनाथ सैनी, पीडी सैनी, वेदप्रकाश बारोलिया, कन्हैयालाल शार्दुल, रामावतार महरड़ा, मोहनलाल सैनी, डॉ. बीएल सैनी, चंद्रप्रकाश सैनी, मंगलचंद सैनी, भागीरथ सैनी और कालूराम सैनी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles