रींगस में गेहूं से भरा ट्रेलर पलटा, लंबा जाम लगा:बोरियां सड़क पर बिखरी, जयपुर से गेहूं लेकर गंगानगर जा रहा था
रींगस में गेहूं से भरा ट्रेलर पलटा, लंबा जाम लगा:बोरियां सड़क पर बिखरी, जयपुर से गेहूं लेकर गंगानगर जा रहा था
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
रींगस : रींगस कस्बे में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 52 पर स्थित बीकानेर बस स्टैंड के पास शनिवार को गेहूं की बोरियों से भरा ट्रेलर बेकाबू होकर पलट गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त मौके पर कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद सड़क पर वाहनों का लंबा जाम लग गया।
जयपुर से गेहूं लेकर गंगानगर जा रहा था
पुलिस ने बताया कि ट्रक ट्रेलर चालक जयपुर से गेहूं लेकर गंगानगर जा रहा था। कस्बे की पुलिया पार करने के बाद घुमावदार मोड़ पर ट्रेलर बेकाबू हो गया। इस दौरान ट्रेलर ने दो अन्य वाहनों को भी टक्कर मारी और फिर पलट गया। सड़क पर गेहूं और बोरियां बिखरने से ट्रैफिक जाम हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। पुलिस ने क्रेन की मदद से पलटे हुए ट्रक ट्रेलर को सड़क से हटाकर यातायात व्यवस्था को सुचारू करवाया। इस मामले में अभी तक किसी भी पक्ष ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। सुरक्षा की दृष्टि से ट्रक ट्रेलर को पुलिस थाना परिसर में खड़ा किया गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2092508


