[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पारिवारिक विवाद में तीन लोग घायल:ससुराल पक्ष ने दामाद के घर घुसकर किया हमला, पुलिस ने दर्ज किए बयान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पारिवारिक विवाद में तीन लोग घायल:ससुराल पक्ष ने दामाद के घर घुसकर किया हमला, पुलिस ने दर्ज किए बयान

पारिवारिक विवाद में तीन लोग घायल:ससुराल पक्ष ने दामाद के घर घुसकर किया हमला, पुलिस ने दर्ज किए बयान

चूरू : चूरू के भालेरी थाना क्षेत्र के खींवासर गांव में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। ससुराल पक्ष के लोगों ने दामाद के घर में घुसकर उस पर और उसके परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें चूरू के डीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायलों की पहचान कृष्ण (44), उसकी बहन संतोष (40) और मां उमा देवी (65) के रूप में हुई है। भालेरी पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के पर्चा बयान दर्ज किए हैं। घायलों के अनुसार, कृष्ण और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते कृष्ण के ससुर डालूराम, साले श्रवण कुमार और साडू प्रकाश सहित अन्य लोग एकराय होकर कृष्ण के घर पहुंचे।

आरोपियों ने आते ही लाठी-सरिया से हमला कर दिया और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान कृष्ण की बहन संतोष के हाथ पर चाकू से वार किया गया, जिससे वह लहूलुहान हो गई। कृष्ण और उसकी मां उमा देवी को भी चोटें आई हैं। अचानक हुए इस हमले से घर में चीख-पुकार मच गई। घायलों को तुरंत एक निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker