[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर में चना तुलाई नहीं होने से किसान नाराज:कृषि मंडी से उपखंड कार्यालय तक जुलूस निकाला, बोले- समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर में चना तुलाई नहीं होने से किसान नाराज:कृषि मंडी से उपखंड कार्यालय तक जुलूस निकाला, बोले- समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहा

सादुलपुर में चना तुलाई नहीं होने से किसान नाराज:कृषि मंडी से उपखंड कार्यालय तक जुलूस निकाला, बोले- समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहा

सादुलपुर : सादुलपुर की क्रय-विक्रय सहकारी समिति में चने की तुलाई नहीं होने से किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने कृषि मंडी से उपखंड कार्यालय तक नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला और उपखंड अधिकारी के आवास पर पहुंचकर अपनी समस्या के समाधान की मांग की।

चने की तुलाई नहीं होने से किसान परेशान है।
चने की तुलाई नहीं होने से किसान परेशान है।

किसानों ने उपखंड अधिकारी से मिलकर जल्द से जल्द चने की तुलाई शुरू करवाने की मांग की। इस पर उपखंड अधिकारी ने उन्हें आश्वासन दिया कि तुलाई की व्यवस्था जल्द ही सुचारू कर दी जाएगी। आश्वासन मिलने के बाद किसान कृषि मंडी लौट गए।

किसान बोले- 4 से 5 हजार रुपए का अतिरिक्त नुकसान

प्रदर्शनकारी किसानों ने बताया कि वे दूर-दराज के गांवों से हजारों रुपए खर्च कर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में चना लेकर मंडी पहुंचे हैं। तुलाई न होने के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहे हैं।

धोलिया गांव से आए किसान नरेश झाझड़िया ने जानकारी दी कि वे लगभग 20 किलोमीटर दूर से ट्रैक्टर में चना लेकर आए हैं। यदि तुलाई आज नहीं होती है, तो उन्हें दोबारा आना पड़ेगा, जिससे प्रत्येक किसान को 4 से 5 हजार रुपए तक का अतिरिक्त नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्या का समाधान शीघ्र नहीं किया गया, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker