[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खाटूश्यामजी पहुंचे असम CM हिमंता बिस्वा:पवन खेड़ा के आरोपों पर बोले- फोटोशॉप, AI से बनाए झूठे कागज; 90-100 सीट आएगी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खाटूश्यामजीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

खाटूश्यामजी पहुंचे असम CM हिमंता बिस्वा:पवन खेड़ा के आरोपों पर बोले- फोटोशॉप, AI से बनाए झूठे कागज; 90-100 सीट आएगी

खाटूश्यामजी पहुंचे असम CM हिमंता बिस्वा:पवन खेड़ा के आरोपों पर बोले- फोटोशॉप, AI से बनाए झूठे कागज; 90-100 सीट आएगी

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

खाटूश्यामजी : असम में विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों से पहले मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा खाटूश्याम मंदिर (सीकर) पहुंचे। बिस्वा ने मंदिर में पूजा-अर्चना करके देश की खुशहाली की कामना की। मंदिर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने पूजा अर्चना करवाई। इस दौरान कोषाध्यक्ष रविंद्र प्रताप सिंह चौहान भी मौजूद रहे।

मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने कहा- मैं बाबा के दरबार में हमेशा आता रहता हूं। अब चुनाव खत्म होने के बाद यहां पर आया हूं। इसके बाद सालासर जाने का कार्यक्रम है। शर्मा ने विश्वास जताया कि असम में बीजेपी बड़ी जीत हासिल करेगी। वहां पर 126 सीटें हैं। इस बार बीजेपी 90 से 100 सीटों के बीच जीत हासिल करेगी।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा द्वारा लगाए गए आरोपों पर शर्मा ने कहा- यह मंदिर है, यहां पर ज्यादा राजनीति की बात नहीं करना चाहता। लेकिन जो भी काम किए, वे फोटोशॉप और AI से करके सारे झूठे कागज बनाए गए। मुझे लगता है कि कानून अपना काम करेगा।

रिणाम अच्छा आएगा, इसमें कोई इश्यू नहीं है

हिमंता बिस्वा ने सालासर में कहा- मैं सालासर में दर्शन के लिए आता रहता हूं। चुनाव समाप्त हुए तो मन में यह भाव आया कि बालाजी के दर्शन करें। अच्छा दर्शन हुआ। यहां की व्यवस्था अच्छी है। असम में हाल ही हुए चुनावों को लेकर उन्होंने कहा कि- परिणाम अच्छा आएगा, इसमें कोई इश्यू नहीं है। बीजेपी की तीसरी बार सरकार बनेगी। एकतरफा माहौल है।

बंगाल में हमारे लोग फाइट कर रहे हैं

बंगाल चुनाव के बारे में हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा- बंगाल में हमारे लोग फाइट कर रहे हैं। उम्मीद है इस बार बंगाल में बीजेपी जीतेगी। मैं पंद्रह अप्रैल से वहां चुनाव प्रचार करूंगा। मुझे वहां से खबर मिल रही है वहा पॉजिटिव माहौल है।

हिमंता बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी और पवन खेड़ा को पागल बताया- इनके दिमाग में कुछ नहीं है। कहीं से भी कुछ भी उठाकर, फोटो स्टेट करवाकर बोल देते हैं। कोई मर्यादा नहीं रखते हैं। बच्चा भी फोटो स्टेट करता है तो अच्छे से। इनको तो वो भी करना नहीं आता।

5 मई को 126 सीटों पर होगा उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला

असम में 126 सीटों के लिए हुए विधानसभा चुनाव में 41 पार्टियों के 722 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 5 मई को होगा। 35 जिलों में से 26 से ज्यादा जिलों में 80% से ऊपर मतदान हुआ। सबसे ज्यादा 95.56% मतदान साउथ सलमारा मनकचर जिले में हुआ, जबकि सबसे कम 75.25% वोटिंग वेस्ट कार्बी आंगलॉन्ग में हुई। मतदान 9 अप्रैल को हुआ था।

Related Articles