चिड़ावा में करंट से दो मजदूर झुलसे,दो मंजिल से गिरे:मकान पर प्लास्टर करते समय हुआ हादसा, इलाज जारी
चिड़ावा में करंट से दो मजदूर झुलसे,दो मंजिल से गिरे:मकान पर प्लास्टर करते समय हुआ हादसा, इलाज जारी
चिड़ावा : चिड़ावा में निर्माण कार्य में लगे दो मजदूर हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आ गए। करंट लगने से दोनों झुलस गए और दो मंजिला मकान से नीचे गिर गए। घटना शहर की सूरजगढ़ मोड के पास श्याम बाई कॉलोनी में शनिवार शाम की है।
घायलों की पहचान हिरवा गांव निवासी सुरेश कुमार (40) और राजू (38) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ये मजदूर दो मंजिला मकान पर प्लास्टर का काम कर रहे थे। इसी दौरान वे ऊपर से गुजर रही 11 केवी लाइन के संपर्क में आ गए।

करंट लगने से दोनों मजदूर नीचे गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें चिड़ावा के उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल बिजली आपूर्ति बंद करवाई। इस घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में आक्रोश है और वे कॉलोनी के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइन को हटाने की मांग कर रहे हैं।

मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के जेईएन अरुण कुमार ने इस लाइन को जल्द शिफ्टिंग को लेकर लोगों को आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि उच्च स्तर पर इसको लेके प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा। जिसके आधार पर शिफ्टिंग की प्रोसेस होगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2092391


