[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ईशकपुरा हत्याकांड वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद:आरोपियों की निशानदेही पर पिस्टल और तीन कारतूस मिले


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

ईशकपुरा हत्याकांड वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद:आरोपियों की निशानदेही पर पिस्टल और तीन कारतूस मिले

ईशकपुरा हत्याकांड वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद:आरोपियों की निशानदेही पर पिस्टल और तीन कारतूस मिले

सिंघाना : सिंघाना थाना क्षेत्र के ईशकपुरा में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर मानोता जाने वाले कच्चे रास्ते से एक पिस्टल और तीन कारतूस (दो खाली, एक जिंदा) बरामद किए गए हैं।

थानाधिकारी सुगन सिंह ने बताया कि पुलिस ने तीन दिन पहले भैसावता की पहाड़ियों में दबिश देकर ईशकपुरा हत्याकांड के मुख्य आरोपी सहित दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इन आरोपियों को रिमांड पर लिया गया था।

रिमांड के दौरान आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की गई। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी विजय कुमार ने वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक पर फरार होते समय पिस्टल को बाग की ढाणी से मानोता जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक पेड़ के पास छिपा दिया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मौके पर पहुंचकर हथियार बरामद किया।

गौरतलब है कि ईशकपुरा गांव में शुक्रवार शाम को आपसी कहासुनी के बाद आदतन अपराधी विजय कुमार ने डूमोली कलां निवासी मुकेश कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मुकेश अपनी स्कूटी लेने सिंघाना जा रहा था। बदमाशों ने भागते समय गांव के ही योगेश पर भी फायर किया था।

गोली लगने से मुकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें सिंघाना के राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस की तीन और डीएसटी की टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी विजय कुमार के साथ सोमवीर और अजीत को गिरफ्तार किया था।

थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से वारदात में शामिल अन्य व्यक्तियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। यदि किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका पाई जाती है, तो उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles