[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना अस्पताल का सीएमएचओ ने औचक निरीक्षण किया:आयुष्मान योजना की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, डिलीवरी केस की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना अस्पताल का सीएमएचओ ने औचक निरीक्षण किया:आयुष्मान योजना की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, डिलीवरी केस की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए

सिंघाना अस्पताल का सीएमएचओ ने औचक निरीक्षण किया:आयुष्मान योजना की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, डिलीवरी केस की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए

सिंघाना : सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने शुक्रवार को सिंघाना के राजकीय सामुदायिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की और अस्पताल में डिलीवरी केस बढ़ाने के निर्देश दिए।

सीएमएचओ डॉ. गुर्जर दोपहर करीब 12 बजे अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना प्रदेश की सबसे बड़ी योजना है, जिसके तहत अधिक क्लेम बुक करने से अस्पताल की आय बढ़ती है। सामुदायिक अस्पताल में इस योजना की प्रगति कम होने से अस्पताल को राजस्व का नुकसान हो रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य मार्गदर्शक को फटकार लगाते हुए अधिक से अधिक क्लेम बुक करने के निर्देश दिए।

सीएमएचओ ने मरीजों दवाओं की उपलब्धता पूछी

डॉ. गुर्जर ने अस्पताल में डिलीवरी केस की कम संख्या पर भी असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने अस्पताल प्रभारी से जानकारी ली और डिलीवरी केस की संख्या बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा। निरीक्षण के दौरान, उन्होंने भर्ती मरीजों से दवाओं की उपलब्धता के बारे में पूछा। मरीजों ने बताया कि सभी दवाएं अस्पताल में ही उपलब्ध थीं और उन्हें बाहर से कोई दवा नहीं खरीदनी पड़ी।

हेल्थ सेवाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए

सीएमएचओ ने यह भी बताया कि प्रसूताओं को कलेवा योजना के तहत सरकार की ओर से निशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने प्रभारी और ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों को अस्पताल की सेवाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। इस मौके पर बीसीएमओ डॉ. दूलीचंद, प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र सैनी सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles