ट्रेलर ने सो रहे 7 लोगों को कुचला:मां-बेटी समेत 3 की मौत, 3 की हालत गंभीर; गुस्साए लोगों ने थाने को घेरा, हंगामा
ट्रेलर ने सो रहे 7 लोगों को कुचला:मां-बेटी समेत 3 की मौत, 3 की हालत गंभीर; गुस्साए लोगों ने थाने को घेरा, हंगामा
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : जेपी महरानियां
चंवरा : झुंझुनूं में एक बेकाबू ट्रेलर ने तंबू में सो रहे दो परिवार के 7 लोगों को कुचल दिया। हादसे में मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। तीन लोगों की हालत गंभीर है। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है। हादसा नंगली दीप सिंह गांव में शुक्रवार सुबह 4 बजे हुआ। घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने गुढ़ागौड़जी थाने के बाहर प्रदर्शन किया। उनकी मांग थी कि पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए।
मजदूरी के लिए आया था परिवार
एसएचओ सुरेश रोलन ने बताया कि हादसा सिंघाना (झुंझुनूं) जाने वाली सड़क पर हुआ। यहां एक खेत में झुंझुनूं के सूरजगढ़ से आए 2 परिवारों के 12 लोग तंबू में सो रहे थे। ये लोग प्याज की खुदाई के लिए आए थे।
शुक्रवार सुबह ड्राइवर ने ट्रेलर को रिवर्स करने के दौरान तंबू में घुसा दिया। इसमें डोड्डी (सूरजगढ़) के रहने वाली प्रियंका (13) पुत्री मुन्नाराम और बिजौली (गुढ़ागौड़जी) की मोहिनी उर्फ मोडी (12) पुत्री सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, छोटकी उर्फ होठकी (27) पत्नी सुरेश ने झुंझुनूं के बीडीके हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
हादसे में युवती समेत 4 घायल
हादसे में सुनील (10), संजय (6) और संजीत (5) की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद जयपुर रेफर किया गया है। वहीं, रवीना (20) झुंझुनूं के बीडीके हॉस्पिटल में एडमिट है।
घटना से जुड़ी PHOTOS …



हादसे के बाद मौके पर मौजूद परिवार के लोगों ने ट्रेलर के ड्राइवर को वहीं पकड़ लिया था।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2092059


