[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं की बेटियों ने मणिपुर के इम्फाल में जीते 3-मेडल:थांग-ता टूर्नामेंट में नामी यूनिवर्सिटी के प्लेयर्स को दी शिकस्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं की बेटियों ने मणिपुर के इम्फाल में जीते 3-मेडल:थांग-ता टूर्नामेंट में नामी यूनिवर्सिटी के प्लेयर्स को दी शिकस्त

झुंझुनूं की बेटियों ने मणिपुर के इम्फाल में जीते 3-मेडल:थांग-ता टूर्नामेंट में नामी यूनिवर्सिटी के प्लेयर्स को दी शिकस्त

झुंझुनूं : झुंझुनूं जिले की बेटियों ने फिर से इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में 3 मेडल अपने नाम किए हैं। मणिपुर की राजधानी इंफाल में मणिपुर यूनिवर्सिटी में हुई ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी थांग-ता (Thang-Ta) प्रतियोगिता में झुंझुनूं जिले की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक अपने नाम किए हैं।

टीम के कोच राकेश सैनी ने बताया- 6 से 9 अप्रैल 2026 तक चली इस प्रतियोगिता में झुंझुनूं की चार महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इनमें कोमल कंवर ने कड़े मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया। मुस्कान भारद्वाज ने शानदार डिफेंस और प्रहार की बदौलत ब्रॉन्ज मेडल जीता। वहीं सोनिया सैनी ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

52 यूनिवर्सिटीज के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

नेशनल लेवल की प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों की 52 प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। मणिपुर, जो थांग-ता (एक पारंपरिक मार्शल आर्ट) का गढ़ माना जाता है, वहां की धरती पर जाकर पदक जीतना इन खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। बेटियों की उपलब्लिध पर राजस्थान थांग-ता संघ के सचिव उम्मेद सिंह शेखावत, ब्रजराज सिंह शेखावत सहित खेल संघ के अन्य पदाधिकारियों ने खुशी जताई है।

Related Articles