खेतड़ी उपजिला अस्पताल में विश्व होम्योपैथी दिवस पर कार्यशाला आयोजित:बदलती जीवनशैली से बढ़ रही बीमारियों पर जागरूकता का आह्वान
खेतड़ी उपजिला अस्पताल में विश्व होम्योपैथी दिवस पर कार्यशाला आयोजित:बदलती जीवनशैली से बढ़ रही बीमारियों पर जागरूकता का आह्वान
खेतड़ी : खेतड़ी के गवर्नमेंट अजीत उप जिला अस्पताल में शुक्रवार को विश्व होम्योपैथी स्वास्थ्य दिवस पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान मरीजों को स्वास्थ्य के प्रति महत्वपूर्ण जानकारी दी गई और बेहतर जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीएमओ डॉ. अक्षय कुमार शर्मा और विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रवीण कुमार शर्मा थे। होम्योपैथी डॉ. संदीप डांगी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
कार्यशाला में होम्योपैथी डॉ. संदीप डांगी ने कहा कि वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली के कारण मनुष्य बीमारियों की चपेट में आ रहा है। खान-पान पर ध्यान न देने से बीमारियां शरीर पर अधिक हावी हो रही हैं। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और खानपान पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया।
अस्पताल में आए मरीजों को बेहतर खानपान, बीमारी होने पर समय पर उपचार कराने और स्वास्थ्य के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। इस अवसर पर डॉ. संदीप चौपदार, विजयपाल सैनी, नर्सिंग ऑफिसर नवीन कुमार, हेल्थ कोऑर्डिनेटर अजय सुरोलिया, ओमप्रकाश वर्मा, विकास जांगिड़, शीशराम गुर्जर, अभिषेक शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2091987


