गोविंदपुरा में नोटिस के बाद 15 अवैध दुकानें तोड़ीं:प्रशासन ने कहा- सरकारी जमीन पर कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे
गोविंदपुरा में नोटिस के बाद 15 अवैध दुकानें तोड़ीं:प्रशासन ने कहा- सरकारी जमीन पर कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे
नीमकाथाना : नीमकाथाना क्षेत्र के गोविंदपुरा में प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पीला पंजा चलाया। कार्रवाई से पहले संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन समय सीमा पूरी होने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया।
इसके बाद प्रशासन की टीम ने जेसीबी मशीन बुलाकर करीब 15 अवैध दुकानों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। अतिक्रमण की कार्रवाई पर ग्रामीणों ने भी प्रशासन का सहयोग किया। तोड़फोड़ के बाद मलबे को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर हटाया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी और सरकारी जमीन पर कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
‘सिवायचक भूमि पर कब्जा नहीं किया जा सकता’
नायब तहसीलदार देवीलाल चौधरी ने बताया कि सिवायचक भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर रखा था। पंचायत ने अतिक्रमणकारियों से अतिक्रमण हटाने को कहा था, लेकिन अतिक्रमणकारी नहीं माने। उसके बाद प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई की। नायब तहसीलदार ने कहा कि सिवायचक भूमि सरकार की संपति होती है, उस पर कभी कब्जा नहीं किया जा सकता है।
कार्रवाई में मौजूद रहे
इस दौरान कार्रवाई में नायब तहसीलदार देवीलाल चौधरी, सायर मल गिरदावर, पटवारी ओमप्रकाश, दिनेश जाट, ग्राम सेवक संदीप यादव, सरपंच इंद्र मीणा मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2092122


