इन्फ्लूएंसर को दिए इंटरव्यू में जातिसूचक गालियां दी:वीडियो शेयर होने पर मुकदमा दर्ज, पूरे भारत में आंदोलन की चेतावनी
इन्फ्लूएंसर को दिए इंटरव्यू में जातिसूचक गालियां दी:वीडियो शेयर होने पर मुकदमा दर्ज, पूरे भारत में आंदोलन की चेतावनी
खाटूश्यामजी : सीकर के खाटूश्यामजी में एक बुजुर्ग आदमी ने सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर को दिए इंटरव्यू में कई जातिसूचक गालियां दी। जब सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर हुआ तो SC-ST की धाराओं में खाटूश्यामजी पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आभावास के वार्ड 4 निवासी मुकेश कुमार मौर्य ने बताया- सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर हो रहा है। इसमें शिंभू शर्मा नाम का आदमी अनुसूचित जाति और जनजाति को सामूहिक रूप से जातिसूचक गालियां देकर अपमानित कर रहा है। इस वीडियो को बनाने वाला आभावास का रहने वाला उमेश कुमावत है।
सोशल मीडिया पर वीडियो आने के बाद समुदाय में आक्रोश है। मांग की जा रही है कि आरोपियों को गिरफ्तार करके कड़ी सजा दी जाए। अन्यथा संपूर्ण भारत में जनआंदोलन किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2092239

