[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डॉ. प्रदीप शर्मा को भारत गौरव अवार्ड 2026:आयुर्वेद व सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

डॉ. प्रदीप शर्मा को भारत गौरव अवार्ड 2026:आयुर्वेद व सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला सम्मान

डॉ. प्रदीप शर्मा को भारत गौरव अवार्ड 2026:आयुर्वेद व सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला सम्मान

नीमकाथाना : नीमकाथाना के राजकीय आयुर्वेद औषधालय गणेश्वर के वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रदीप शर्मा को भारत गौरव सम्मान अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें नीति आयोग से संबद्ध एमडीआरएस सेवा संस्थान, नई दिल्ली द्वारा प्रदान किया गया।

डॉ. शर्मा को आयुर्वेद चिकित्सा, स्वास्थ्य जागरूकता, योग, हेल्थ एंड वैलनेस, कोविड-19 प्रबंधन, लंपी रोग नियंत्रण, पर्यावरण संरक्षण और गौ सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उनके उत्कृष्ट और उल्लेखनीय कार्यों के लिए यह सम्मान दिया गया है।

इससे पहले भी डॉ. शर्मा को राज्य सरकार द्वारा आयुर्वेद क्षेत्र का सर्वोच्च धन्वंतरि पुरस्कार मिल चुका है। उन्हें नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान की कई संस्थाओं द्वारा आयुर्वेद चिकित्सा रत्न, आयुष्मान भारत सेवा रत्न, राष्ट्रीय गौरव, राष्ट्रीय प्रतिभा, आयुर्वेद चिकित्सा शिरोमणि, आयुर्वेद मार्तंड, राष्ट्रीय आयुर्वेद विभूषण, राष्ट्रीय चिकित्सा कला रत्न, आयुर्वेद सरस्वती पद्मश्री गौरव अंतर्राष्ट्रीय उत्कृष्ट पुरस्कार जैसे कई सम्मानों से नवाजा जा चुका है।

इस सम्मान के लिए आयुर्वेद एवं सामाजिक संगठनों के साथ-साथ गणमान्य लोगों द्वारा डॉ. शर्मा को बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

Related Articles