रतनगढ़ मतदाता सूची में मिलीं गंभीर अनियमितताएं:भाजपा पदाधिकारियों ने चूरू एडीएम को सौंपा ज्ञापन
रतनगढ़ मतदाता सूची में मिलीं गंभीर अनियमितताएं:भाजपा पदाधिकारियों ने चूरू एडीएम को सौंपा ज्ञापन
रतनगढ़ : चूरू के रतनगढ़ शहर में वार्ड परिसीमन के बाद तैयार की गई नगरपालिका मतदाता सूची में गंभीर अनियमितताएं पाई गई हैं। इन अनियमितताओं में सुधार की मांग को लेकर भाजपा रतनगढ़ शहर मंडल के एक प्रतिनिधिमंडल ने चूरू पहुंचकर अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) अर्पिता सोनी को ज्ञापन सौंपा। भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष महेश सैनी ने बताया कि हाल ही में नगरपालिका वार्ड की मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित किया गया था। इस सूची का अध्ययन करने पर इसमें भारी गड़बड़ियां सामने आईं।
महामंत्री दीपक मुरारका ने जानकारी दी कि सरकार द्वारा पूर्व में वार्डों का परिसीमन कराया गया था, लेकिन नई मतदाता सूची बनाते समय इन नियमों की अनदेखी की गई। उन्होंने कहा कि वार्ड 1 से 45 तक की प्रारूप सूची में व्यापक त्रुटियां मिली हैं। जिला प्रवक्ता ओम महर्षि ने मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बिना जमीनी सत्यापन के बंद कमरों में बैठकर सूची तैयार करना पूरी तरह अन्यायपूर्ण है।
महर्षि ने उदाहरण देते हुए बताया कि एक ही परिवार के पिता और पुत्र के नाम अलग-अलग वार्डों में दर्ज कर दिए गए हैं। इसके अलावा, बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा बिना फील्ड वर्क किए ही एक वार्ड के सैकड़ों नाम दूसरे वार्ड में जोड़ दिए गए हैं, जिससे वर्तमान मतदाता सूची की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। भाजपा रतनगढ़ शहर मंडल ने ज्ञापन के माध्यम से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने वार्ड परिसीमन के अनुसार एक नई और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने की अपील की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2091800


