विश्वसनीयताऔर गुणवत्ता का उदाहरण बना सिंघानिया विश्वविद्यालय-राष्ट्रीय स्तर पर दोहरे सम्मान की बड़ी उपलब्धि हासिल
विश्वसनीयताऔर गुणवत्ता का उदाहरण बना सिंघानिया विश्वविद्यालय-राष्ट्रीय स्तर पर दोहरे सम्मान की बड़ी उपलब्धि हासिल
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अयुब खान
पचेरी कलाँ : सिंघानिया विश्वविद्यालय, पचेरी बड़ी ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम दर्ज करते हुए निजी न्यूज पेपर के द्वारा आयोजित समारोह में “एजुकेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड” प्राप्त किया। यह सम्मान जयपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा द्वारा प्रदान किया गया।
यह पुरस्कार विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार ( रिटायर्ड आईएएस ) एवं प्रो प्रेसिडेंट एवं मुख्य वित्त अधिकारी सुनील कुमार सोबती ने ग्रहण किया। यह सम्मान संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और निरंतर उत्कृष्ट कार्य के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इसके साथ ही, अभी हाल ही में आउटलुक मैगज़ीन द्वारा जारी Outlook-ICARE College Rankings 2026 में विश्वविद्यालय के विधि संकाय को “श्रेष्ठता की संभावनाओं वाले संस्थान” श्रेणी में पूरे भारत में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। विश्वविद्यालय का प्रमुख पाठ्यक्रम बी.ए. एलएल.बी. (ऑनर्स) बार कॉउंसिल ऑफ़ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त है, जो इसकी शैक्षणिक गुणवत्ता को और मजबूत बनाता है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि संस्थान ग्रामीण परिवेश में रहकर भी निरंतर उच्च स्तर की शिक्षा प्रदान करने के लिए दिन-प्रतिदिन कार्य कर रहा है। विश्वविद्यालय में आधुनिक सुविधाओं से युक्त इंफ्रास्ट्रक्चर, उन्नत प्रयोगशालाएं तथा सभी आवश्यक शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। छात्रों के बेहतर प्लेसमेंट के लिए विश्वविद्यालय ने देश की टॉप कंसल्टेंसी कम्पनी फर्स्ट मेरीडियन प्रोफेशनल के साथ टाई-अप किया है।
इसके अलावा, देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ कई एमओयू साइन किए गए हैं, जिससे छात्रों को व्यापक एक्सपोजर मिल सके। विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह भी कहा कि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और अवसर उपलब्ध कराने में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है, ताकि उन्हें उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाने की आवश्यकता न पड़े। संस्थान में IIT, NIT और केंद्रीय विश्वविद्यालयों के अनुभवी फैकल्टी सदस्य भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
इस अवसर पर प्रो प्रेसिडेंट एवं कैंपस डायरेक्टर प्रोफेसर पी. एस. जस्सल ने कहा कि संस्थान के चेयरमैन रवि सिंघानिया एवं अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार के नेतृत्व में विश्वविद्यालय दिन दूनी रात चौगुनी उन्नति कर रहा है। भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्टता की ओर अग्रसर रहते हुए सिंघानिया विश्वविद्यालय ज्ञान, नवाचार तथा समग्र विकास के नए मानक स्थापित करता रहेगा। उन्होंने शेखावाटी क्षेत्र के लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में विश्वविद्यालय से जुड़ें और इसका लाभ उठाएं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2091800


