[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा जिला कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भाजपा जिला कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस

“नैतिक मूल्य ही पार्टी को मजबूत बनाते हैं”-ओम सारस्वत

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस भाजपा जिला कार्यालय में उत्साह और गरिमामय माहौल के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी ने की।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में बीकानेर देहात संगठन प्रभारी ओम सारस्वत मौजूद रहे। उनके साथ पूर्व सांसद नरेन्द्र कुमार, पूर्व विधायक रणवीर सिंह गुढ़ा, वीरेंद्र प्रताप सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पार्टी का ध्वजारोहण किया गया तथा परिसर को रंगोली और पुष्पों से सजाया गया।

इसके पश्चात आयोजित संगोष्ठी में ओम सारस्वत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नैतिक मूल्य ही किसी भी संगठन को मजबूत बनाते हैं और आने वाले समय में कार्यकर्ताओं के अधिक समर्पण की आवश्यकता है। उन्होंने पार्टी की विचारधारा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों और 47 वर्षों की संघर्ष यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेयी जैसे महान नेताओं और लाखों कार्यकर्ताओं के त्याग और समर्पण से पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। वर्तमान में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “विकसित भारत 2047” का संकल्प लिया जा रहा है।

जिला अध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी ने स्वागत भाषण में स्थापना दिवस से लेकर डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी और कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए संकल्पित किया।

कार्यक्रम के दौरान जनसंघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता राधाकिशन माथुर, पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीश खाजपुरिया, लोकतंत्र सेनानी विष्णु रूँथला और पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रताप सिंह को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन योगेंद्र मिश्रा ने किया, जबकि आभार जिला महामंत्री दलीप सैनी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे और सभी ने पार्टी के प्रति निष्ठा का संकल्प लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker