[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मौसम की मार: किसानों की बढ़ी चिंता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मलसीसरराजस्थानराज्य

मौसम की मार: किसानों की बढ़ी चिंता

मौसम की मार: किसानों की बढ़ी चिंता

निराधनूं : निराधनूं क्षेत्र में मंगलवार सुबह से रिमझिम बारिश का दौर जारी है। बारिश के चलते मौसम ठंडा और सुहावना हो गया है, लेकिन इस बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी गेहूं और सरसों की फसल को लेकर किसान सतर्क नजर आ रहे हैं। हालांकि अभी तक बारिश से फसलों को कोई खास नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन तेज हवा या तूफान की आशंका किसानों को परेशान कर रही है। किसान रतन सिंह शेखावत ने बताया कि यदि तेज आंधी या तूफान आता है, तो खेतों में कटी हुई गेहूं और सरसों की फसल उड़ सकती है, जिससे नुकसान होने का खतरा है। मौसम के इस बदले मिजाज के बीच किसान फसलों की सुरक्षा को लेकर लगातार नजर बनाए हुए हैं और ईश्वर से मौसम के अनुकूल रहने की प्रार्थना कर रहे हैं।

Related Articles