ज्ञान ज्योति शिक्षण संस्थान में कानूनी साक्षरता व संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित
ज्ञान ज्योति शिक्षण संस्थान में कानूनी साक्षरता व संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित
बीदासर : ज्ञान ज्योति उच्च माध्यमिक शिक्षण संस्थान में मंगलवार को “Transformative Tuesdays” के तहत कानूनी साक्षरता एवं संवेदनशीलता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट सरिता कायथ ने की।
इस अवसर पर कक्षा 8 से 12 तक के विद्यार्थियों को साइबर अपराध, ऑनलाइन गेमिंग के दुष्प्रभाव, सोशल मीडिया के खतरे तथा ऑनलाइन स्टॉकिंग जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों को इनसे बचाव के उपाय एवं आवश्यक सावधानियों के बारे में जागरूक किया। विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें सतर्क एवं जागरूक नागरिक बनने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता अरविंद चौधरी, महेश कुमार छापोला ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए डिजिटल सुरक्षा के प्रति सजग रहने की प्रेरणा दी। इस दौरान संस्था के संरक्षक नथमल मीणा, न्यायालय कार्मिक रणवीर सिंह राठौड़ एवं संस्था निदेशक नवल किशोर मीणा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2091690


