विद्यालय में निःशुल्क नोटबुक वितरित
विद्यालय में निःशुल्क नोटबुक वितरित
बीदासर : क्षेत्र के बालेरा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ़ की ओर से कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों को निःशुल्क नोटबुक्स वितरित की गईं। इस पहल से नन्हे विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम के दौरान सुप्रीम फाउंडेशन के मुख्य ट्रस्टी स्व.बजरंग लाल तापड़िया एवं महावीर प्रसाद तापड़िया के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया गया। साथ ही फाउंडेशन के प्रिंसिपल कोऑर्डिनेटर श्यामबाबू शर्मा, बीदासर तहसील कोऑर्डिनेटर दीपक कौशिक एवं योगेश कुमार सिंगोदिया का भी धन्यवाद ज्ञापित किया गया। विद्यालय के संस्था प्रधान राकेश सहित समस्त विद्यालय परिवार ने सुप्रीम फाउंडेशन के इस सराहनीय सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्वयंसेवक मनोज, गुलजार, श्रीराम, कैलाश, अनीता सहित विधालय के अनेक विद्यार्थी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2091690


