[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का हो गुणवत्तापूर्ण निस्तारण‌ जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का हो गुणवत्तापूर्ण निस्तारण‌ जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा

संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का हो गुणवत्तापूर्ण निस्तारण‌ जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : ​मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला कलक्टर सुराणा ने संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी अधिकारी संपर्क पोर्टल प्रकरणों को सर्वोच्च प्राथमिकता दें और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कर परिवादियों को संतुष्टि करें। विभागीय अधिकारी प्रयास करें कि प्राथमिक स्तर पर ही परिवादों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो जाए। इसी के साथ संतुष्टि वाले प्रकरणों में वेरिफिकेशन कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए। बजट घोषणाओं की हो समयबद्ध क्रियान्विति जिला कलक्टर ने जिले में बजट घोषणाओं की क्रियान्विति की चर्चा करते हुए कहा कि संबंधित विभागीय अधिकारी बजट घोषणाओं के कार्यों की नियमित मॉनीटरिंग करें तथा समयबद्ध क्रियान्विति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि बजट घोषणाओं में भूमि आवंटन सहित आवश्यक कार्यवाही यथाशीघ्र पूर्ण करें तथा समुचित क्रियान्विति के लिए कार्ययोजना बनाकर काम करें। उन्होंने बजट घोषणा 2026-27 अंतर्गत आरयूबी व आरओबी कार्यों, सड़क निर्माण कार्यों तथा अन्य विकास कार्यों पर चर्चा की।

Related Articles