धूमधाम से भरा ककराना के हीरामन महाराज का वार्षिक मेला रात्रि में गोठियों ने किया जागरण
धूमधाम से भरा ककराना के हीरामन महाराज का वार्षिक मेला रात्रि में गोठियों ने किया जागरण
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : जेपी महरानियां
चंवरा : ककराना के बड़वाले हीरामन महाराज की जयंती पर वार्षिक मेला धूमधाम से भरा। हीरामन देवधाम के गुरुजी ख्याली राम गठीला ने बताया कि मंगलवार सुबह हीरामन महाराज का जयंती उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसके बाद महाआरती कर देव महाराज को प्रसाद का भोग लगाकर भंडारे और मेले का शुभारंभ किया गया। दिनभर श्रद्धालुओं ने देव महाराज के दर्शन कर धोक लगाकर मन्नतें मांगी। वहीं मेले में लगी दुकानों पर श्रद्धालुओं ने जमकर खरीदारी की। सोमवार रात्रि को देव महाराज के गोठियों द्वारा रात्रि जागरण किया गया। मेला कमेटी के सदस्य दिनभर यात्रियों की सेवा में लग रहे। इस दौरान पूर्व सरपंच उमराव बढाणा, बनवारी भोपा, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सागरमल, समाजसेवी शीशराम खटाणा, धन्नाराम, प्रकाश चौहान सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2091987


