[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नालपुर में डीपी से करंट लगने से भेड़ की मौत:ग्रामीणों ने की जल्द करंट की समस्या ठीक कराने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नालपुर में डीपी से करंट लगने से भेड़ की मौत:ग्रामीणों ने की जल्द करंट की समस्या ठीक कराने की मांग

नालपुर में डीपी से करंट लगने से भेड़ की मौत:ग्रामीणों ने की जल्द करंट की समस्या ठीक कराने की मांग

खेतड़ी : खेतड़ी के मेहाड़ा थाना क्षेत्र के नालपुर गांव में बिजली के एक डीपी (डिस्ट्रीब्यूशन पॉइंट) में करंट आने से एक भेड़ की मौत हो गई। यह घटना बिजली विभाग की कथित लापरवाही के कारण हुई। पशुपालक रोशन लाल ने बताया कि वह अपनी भेड़ों को चराकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक भेड़ चरते हुए बिजली के पोल के पास पहुंच गई और उसमें आ रहे करंट की चपेट में आकर मौके पर ही दम तोड़ दिया।

रोशन लाल ने तुरंत अन्य भेड़ों को बिजली के पोल से दूर हटाया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। ग्रामीणों ने बताया कि इस बिजली के पोल पर लगी डीपी में अक्सर करंट का प्रवाह होता रहता है। ग्रामीणों ने पूर्व में भी बिजली विभाग को इस समस्या के बारे में सूचित किया था, लेकिन विभाग की उदासीनता के कारण कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसके परिणामस्वरूप एक जानवर की जान चली गई।

ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द करंट की समस्या को ठीक करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि इस समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो वे पावरहाउस का घेराव कर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

Related Articles