चिड़ावा में साइबर अपराधों से बचाव पर जागरूकता शिविर:न्यायिक मजिस्ट्रेट ने किया जागरूक, इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के टिप्स दिए
चिड़ावा में साइबर अपराधों से बचाव पर जागरूकता शिविर:न्यायिक मजिस्ट्रेट ने किया जागरूक, इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के टिप्स दिए
चिड़ावा : चिड़ावा के राजकला उच्च माध्यमिक स्कूल में साइबर अपराधों के बढ़ते खतरों और उनसे बचाव के उपायों पर एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मोहनलाल वेदी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि तकनीक के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराधों का जोखिम भी बढ़ा है, जिससे बचने के लिए सतर्कता और जानकारी ही सबसे प्रभावी हथियार हैं।
साइबर अपराध और उसके दुष्प्रभावों के बारे में बताया
न्यायिक मजिस्ट्रेट मोहनलाल वेदी ने साइबर अपराधों के कारणों और उनके गंभीर दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, अनचाहे लिंक्स से बचाव और व्यक्तिगत जानकारी को गोपनीय रखने के महत्वपूर्ण सुझाव दिए। वेदी ने विद्यार्थियों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत बड़ों या प्रशासन को देने का आग्रह किया।
वकीलों ने निभाई भूमिका
इस विधिक शिविर में एडवोकेट अभिषेक महमिया, रोबिन शर्मा, करणी सिंह शेखावत और बंटी कुमारी ने भी अपनी सहभागिता निभाई और विधिक पहलुओं पर चर्चा की। विद्यालय के प्राचार्य मुरारीलाल वालिया ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए इस आयोजन को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी बताया।
साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूक रहने का संदेश
कार्यक्रम के दौरान राजकला स्कूल के अध्यापक, अध्यापिकाएं और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। उपस्थित बच्चों ने साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया। अंत में, विद्यालय प्रशासन ने सभी उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2092062


