लोहार्गल में जंगली जानवर ने 9 बकरियों को मारा:वन विभाग ने मुआयना कर रिपोर्ट तैयार की, ग्रामीणों में दहशत
लोहार्गल में जंगली जानवर ने 9 बकरियों को मारा:वन विभाग ने मुआयना कर रिपोर्ट तैयार की, ग्रामीणों में दहशत
चिराना : चिराना के निकटवर्ती ग्राम लोहार्गल में अज्ञात जंगली जानवर ने बाड़े में बंधी 9 बकरियों पर हमला कर उन्हें मार डाला। यह घटना नंदू सिंह के घर पर हुई। नंदू सिंह के पास कुल 9 बकरियां ही थीं, जिन्हें अज्ञात जानवर ने अपना शिकार बनाया। इस घटना से पशुपालक को भारी नुकसान हुआ है। सूचना मिलने पर वन विभाग के रेंजर सुरेंद्र सिंह और पटवारी अल्ताफ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना कर रिपोर्ट तैयार की। पशु चिकित्सक बलदेव चौहान ने मृत बकरियों का पोस्टमार्टम किया। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले इसी क्षेत्र में ग्रामीणों ने दो तेंदुए देखे थे। ग्रामीणों का मानना है कि यह हमला तेंदुए ने किया होगा, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2092060


