[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना में ग्रीष्मकालीन छुट्टी कटौती निरस्त करने की मांग:शिक्षक संघ ने सीबीईओ को विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के नाम सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना में ग्रीष्मकालीन छुट्टी कटौती निरस्त करने की मांग:शिक्षक संघ ने सीबीईओ को विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के नाम सौंपा ज्ञापन

सिंघाना में ग्रीष्मकालीन छुट्टी कटौती निरस्त करने की मांग:शिक्षक संघ ने सीबीईओ को विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के नाम सौंपा ज्ञापन

सिंघाना : सिंघाना में मंगलवार को राजस्थान शिक्षक संघ ने पांच सूत्री मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। इसमें मुख्य रूप से ग्रीष्मकालीन छुट्टियों में की गई कटौती को रद्द करने की मांग की गई। संघ के पदाधिकारियों ने यह ज्ञापन सीबीईओ देशदीपक को विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के नाम दिया। ज्ञापन में बताया गया कि प्रदेश में ग्रीष्मकालीन अवकाश में दस दिन की कटौती करना और संस्था प्रधान के विवेकाधीन छुट्टी को एक दिन का करना जनहित में नहीं है।

‘गर्मी में स्कूलों का संचालन बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़’

संघ ने तर्क दिया कि प्रदेश की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए जून में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। ऐसी भीषण गर्मी में स्कूलों में पीने के पानी, बैठने की उचित व्यवस्था और बच्चों के लिए पर्याप्त छाया का प्रबंध नहीं है। इन परिस्थितियों में स्कूलों का संचालन बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।

छुट्टी में कटौती से टीचर्स में काफी आक्रोश है। संघ का मानना है कि यदि टीचर्स को सम्मानजनक माहौल और उचित विश्राम मिले, तो शैक्षणिक ढांचे को मजबूत किया जा सकता है।

अन्य मांगों में छुट्टी कटौती के निर्णय को जल्द वापस लेना, पूर्व ग्रीष्मकालीन छुट्टी लागू करना, पोषाहार और ट्रांसपोर्ट वाउचर का लंबे समय से बकाया भुगतान करना, सभी स्कूलों में पर्याप्त स्टाफ, बिजली, पानी व कमरों की समुचित व्यवस्था करना और स्कूलों में सफाई व्यवस्था के लिए प्रत्येक स्कूल में नियमित सफाई कर्मचारी नियुक्त करना शामिल है।

आंदोलन की चेतावनी दी

संघ ने चेतावनी दी कि यदि टीचर्स के हितों को लेकर जल्द कोई कदम नहीं उठाया गया, तो संगठन आंदोलन करने को मजबूर हो जाएगा।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर ब्लाक मंत्री सुबेसिंह, मनोज यादव, बंशीलाल रामावत, मनीराम, सुभाष चंद, महेंद्र सिंह, बलबीर, रणवीर सिंह सहित अनेक शिक्षक मौजूद थे।

Related Articles