चिड़ावा में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध:बोले- बिना नियम के की जा रही अवकाश कटौती, जून की गर्मी में स्कूल खोलना अव्यावहारिक
चिड़ावा में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध:बोले- बिना नियम के की जा रही अवकाश कटौती, जून की गर्मी में स्कूल खोलना अव्यावहारिक
चिड़ावा : राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) ने शिविरा पंचांग 2026-27 में ग्रीष्मावकाश और संस्था प्रधान द्वारा घोषित किए जाने वाले अवकाश में कटौती का विरोध जताया है। प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर चिड़ावा ब्लॉक में मंगलवार को शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया और अपने निर्णय के खिलाफ आवाज उठाई।
संघ के प्रदेश मुख्य महामंत्री उम्मेद सिंह डूडी और झुंझुनूं जिलाध्यक्ष अशोक कुल्हरी ने कहा- राजस्थान की भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण गर्मी को देखते हुए जून माह में विद्यालय खोलना व्यावहारिक नहीं है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में विद्यार्थियों और शिक्षकों दोनों के लिए विद्यालय संचालन मुश्किल हो सकता है।
अवकाश में कटौती पर भी जताई नाराजगी
शिक्षक संघ के नेताओं ने बताया- पहले संस्था प्रधानों को क्षेत्रीय और स्थानीय उत्सवों में विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए दो अवकाश घोषित करने का प्रावधान था। लेकिन अब शिक्षा विभाग द्वारा बिना किसी स्पष्ट नियम के इन अवकाशों में कटौती की जा रही है, जिससे शिक्षकों में नाराजगी है। संघ का कहना है कि शिक्षा विभाग के ये फैसले गलत और अव्यावहारिक हैं और इससे सरकार की छवि भी प्रभावित हो रही है।
आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी
जिला मंत्री सुदेश यादव ने बताया कि आंदोलन के अगले चरण में बुधवार को सभी उपशाखा स्तर पर उपखंड अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बाद 20 अप्रैल को जिला स्तर से कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। संयोजक उम्मेद सिंह डूडी ने कहा कि यदि मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो 18 मई को शिक्षा मंत्री के विधानसभा क्षेत्र रामगंजमंडी में विरोध-प्रदर्शन करते हुए शिक्षक रैली निकाली जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2092062


