BJP महिला-मोर्चा की प्रदेश महामंत्री अरुणा सिहाग पहुंचीं झुंझुनूं:कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह किया स्वागत; वाहन रैली भी निकाली
BJP महिला-मोर्चा की प्रदेश महामंत्री अरुणा सिहाग पहुंचीं झुंझुनूं:कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह किया स्वागत; वाहन रैली भी निकाली
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री डॉ. अरूणा सिहाग पहली बार गृह जिले झुंझुनूं पहुंचीं। यहां कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जगह-जगह अभिनंदन किया गया। पुलिस लाइन के पास कार्यकर्ताओं ने डॉ. सिहाग की अगवानी की। यहां से बाइक रैली निकाली गई।
बाइक रैली पुलिस लाइन से रोड नंबर 3 स्थित पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी के आवास पहुंचा। यहां भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी संतोष अहलावत और पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। इसके बाद डॉ. सिहाग को एक खुली जीप में सवार कर शहर के प्रमुख चौराहों से निकाला गया। जहां आमजन और स्थानीय लोगों ने उन पर पुष्पवर्षा कर अपनी खुशी जाहिर की।
सूर्य विहार स्थित अपने आवास पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए डॉ. अरूणा सिहाग ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। कहा- पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उसे मैं पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाऊंगी। भाजपा की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। मेरी प्राथमिकता महिला मोर्चा को प्रदेश में और अधिक धारदार और मजबूत बनाना है।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य अजय भालोठिया, पूर्व जिला उपाध्यक्ष इंजी. प्यारेलाल ढूकिया, रवि लांबा, प्रमोद जानूं, चंद्रप्रकाश शुक्ला, रामनिवास सैनी, महेंद्र सोनी, दीपक स्वामी, एडवोकेट शिवकुमार जेवरिया सहित किरण चौधरी, मनोज देवी, खादिम खोखर, आजम अली राठौड़, बरकत अली और बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2092041


