सीकर के फतेहपुर में ज्वेलरी शॉप में चोरी:CCTV फुटेज में दिखे 3 चोर, मालिक को सुबह पड़ोसियों ने दी ताले टूटने की सूचना
सीकर के फतेहपुर में ज्वेलरी शॉप में चोरी:CCTV फुटेज में दिखे 3 चोर, मालिक को सुबह पड़ोसियों ने दी ताले टूटने की सूचना
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
फतेहपुर : सीकर के फतेहपुर कस्बे में रात को ज्वेलरी शॉप में चोरी का मामला सामने आया है। तीन चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुए हैं। मालिक को चोरी की घटना का सुबह पता चला। पुलिस अब फुटेज के आधार पर आरोपियों का पता लग रही है।
सुबह पड़ोसियों ने ताले टूटने की सूचना दी
घटना फतेहपुर कस्बे में परशुराम भवन के पीछे स्थित IC ज्वेलर्स की है। रात को दुकान मालिक कमल दुकान बंद करके घर पर चले गए। सुबह दुकान के पड़ोसियों ने सूचना दी कि दुकान के ताले टूटे हुए हैं। इसके बाद जब उन्होंने दुकान पर आकर देखा तो करीब 12 ग्राम सोना, करीब सवा सौ ग्राम चांदी, कई रत्न सहित अन्य सामान गायब मिले।
ताले तोड़कर चुराए गहने
जब दुकान और आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किए तो उसमें नजर आया कि रात को करीब 2:58 पर तीन चोर आते हैं। जो सरिए जैसे किसी औजार से दुकान के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। चोरी की सूचना मिलने पर फतेहपुर कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों का पता लगा रही है।


खाटूश्यामजी हॉस्पिटल से बाइक चोरी

सीकर के खाटूश्यामजी उप जिला अस्पताल की पार्किंग से बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। बीती शाम यहां पर चोर ने पार्किंग से बाइक चुराई। घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। चोरी करने के पहले कर कई देर तक चोर बैठा रहा। इसके बाद वहां से बाइक लेकर चला गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2091899


