[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर में बारिश से धंसा सीवरेज गड्ढा, कार फंसी:मीणा चौक पर काम रुका, यात्रियों को हो रही परेशानी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर में बारिश से धंसा सीवरेज गड्ढा, कार फंसी:मीणा चौक पर काम रुका, यात्रियों को हो रही परेशानी

श्रीमाधोपुर में बारिश से धंसा सीवरेज गड्ढा, कार फंसी:मीणा चौक पर काम रुका, यात्रियों को हो रही परेशानी

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर शहर में सीवरेज कार्य में लापरवाही का मामला सामने आया है। लाइन डालने के बाद गड्ढों को सही तरीके से नहीं भरा गया, जिससे मंगलवार की बारिश में स्वामी मोहल्ला के पास गट्‌टे वाले बालाजी मंदिर से पहले सड़क के बीच गड्ढा धंस गया। सड़क पर पानी बहने के कारण गड्ढा दिखाई नहीं दिया और गुजर रही एक कार के एक साइड के दोनों टायर उसमें फंस गए। चालक कमलेश शर्मा (निवासी चौमूं) ने बताया कि वह रिश्तेदारी में आया था, तभी हादसा हुआ। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

दो दिन चला काम, फिर ठप

मीणा चौक से पहले एक माह से बंद पड़ा सीवरेज कार्य दो दिन चलने के बाद फिर रुक गया है। यह रोडवेज का मुख्य मार्ग है, लेकिन काम अधूरा होने से बसें बाइपास पर रुक रही हैं और यात्रियों को करीब 1 किमी पैदल चलना पड़ रहा है।

बरसाती पानी से बढ़ा खतरा

दुकानदार जितेंद्र अग्रवाल के अनुसार मीणा चौक से पहले करीब 20 फीट गहरे गड्ढों में पानी भर रहा है, जिससे मिट्टी का कटाव और बड़े हादसे की आशंका बढ़ गई है। लोगों ने जल्द काम पूरा कराने की मांग की है।

Related Articles