सादुलपुर में धानका समाज ने एसडीएम को दिया ज्ञापन:जनजाति प्रमाण पत्र देने की मांग, आंदोलन की चेतावनी दी
सादुलपुर में धानका समाज ने एसडीएम को दिया ज्ञापन:जनजाति प्रमाण पत्र देने की मांग, आंदोलन की चेतावनी दी
सादुलपुर : सादुलपुर तहसील क्षेत्र के धानका समाज के लोगों ने अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि राजस्थान हाई कोर्ट ने 7 फरवरी 2022 को एस.बी. सिविल रिट याचिका संख्या 17984/2018 व 18126/2018 में आदेश जारी किए थे। इन आदेशों में संबंधित अधिकारियों को धानका जाति के लोगों को अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए थे।
जल्द प्रमाम पत्र देने की मांग
समाज के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि हाई कोर्ट के निर्देशों के बावजूद जिला प्रशासन स्तर पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ज्ञापन में जिला कलेक्टर चूरू, सहायक जिला कलेक्टर राजगढ़ और तहसीलदार राजगढ़ को कोर्ट के आदेश की पालना करते हुए शीघ्र प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश देने की मांग की गई।
आंदोलन की चेतावनी दी
समाज के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही न्यायोचित कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। उन्होंने प्रशासन से कोर्ट के आदेशों का पालन सुनिश्चित कर धानका समाज को उनका अधिकार दिलाने की अपील की। इस दौरान मुकेश अनूप पुनिया, मोहन लाल झाड़सर, सोमवीर, प्रताप और रमेश सहित कई लोग उपस्थित थे।
एसडीएम बोले-अगर कोई निवासी मिलेगा तो प्रमाण पत्र बनाया जाएगा
उपखंड अधिकारी मनोज खेमदा ने इस संबंध में बताया कि पूर्व में आई एक रिपोर्ट के अनुसार, धानका जाति के लोग यहां निवास नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई सही में पाया जाता है तो उसका प्रमाण पत्र बना दिया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2092124


