[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों से की बातचीत:धरना खत्म करने की अपील, मुआवजे का आश्वासन दिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों से की बातचीत:धरना खत्म करने की अपील, मुआवजे का आश्वासन दिया

प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों से की बातचीत:धरना खत्म करने की अपील, मुआवजे का आश्वासन दिया

सादुलपुर : सादुलपुर क्षेत्र के लंबोर टोल नाके पर चल रहे किसान धरने के दौरान मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर किसानों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान उपखंड अधिकारी मनोज खेमदा, आईपीएस अभिजीत सिंह पाटिल और थाना अधिकारी राजेश सिहाग सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने किसानों के साथ चर्चा करने के साथ ही सड़क के दोनों ओर प्रशासन द्वारा की जा रही भूमि नापतोल का भी निरीक्षण किया। मौके पर पीडब्ल्यूडी विभाग के अजीत गोयल, गिरदावर सुमेर सिंह और पटवारी ओमवीर की मौजूदगी में जमीन की नाप का कार्य जारी रहा। इस दौरान किसान सभा के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

प्रशासनिक अधिकारियों ने नाप किया।
प्रशासनिक अधिकारियों ने नाप किया।

जिन किसानों की जमीन गई, उन्हें मिलेगा मुआवजा

उपखंड अधिकारी मनोज खेमदा ने किसानों को भरोसा दिलाया कि सड़क निर्माण के दौरान जिन किसानों की जमीन अधिग्रहित हुई है, उन्हें मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन इस मामले में पूरी गंभीरता से काम कर रहा है और किसी भी किसान के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

प्रशासन ने धरना समाप्त करने की अपील की

मीडिया से बातचीत करते हुए उपखंड अधिकारी मनोज खेमदा ने बताया कि किसानों की प्रमुख मांगों पर सहमति बन चुकी है। उन्होंने किसानों से अपील की कि अब धरना समाप्त कर प्रशासन के साथ सहयोग करें, ताकि आगे की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सके।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker