[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

टीचर्स ने छुट्टी कटौती पर जताया विरोध:सरदारशहर में शिक्षक संघ ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

टीचर्स ने छुट्टी कटौती पर जताया विरोध:सरदारशहर में शिक्षक संघ ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

टीचर्स ने छुट्टी कटौती पर जताया विरोध:सरदारशहर में शिक्षक संघ ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

सरदारशहर : सरदारशहर में राजस्थान शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर शिक्षकों ने ग्रीष्मकालीन छुट्टी में कटौती के विरोध में उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। टीचर्स ने भीषण गर्मी में स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं के अभाव पर भी चिंता व्यक्त की। यह ज्ञापन तहसील अध्यक्ष सुरेंद्र झोरड़ और मंत्री गजानंद मेघवाल के नेतृत्व में अतिरिक्त मुख्य शिक्षा सचिव के नाम प्रेषित किया गया। इसमें ग्रीष्मकालीन छुट्टी में कटौती को रद्द करने और स्कूलों में पेयजल व बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं के समाधान की मांग की गई।

जिला अध्यक्ष विजय पोटलिया ने कहा कि ग्रीष्मकालीन छुट्टी में 10 दिन की कटौती और संस्था प्रधान के विवेकाधीन छुट्टी में एक दिन की कमी करना न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने राजस्थान की भौगोलिक स्थिति का हवाला देते हुए बताया कि जून महीने में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। पोटलिया ने आगे कहा कि ऐसी भीषण गर्मी में ग्रामीण इलाकों के स्कूलों में न तो समुचित पेयजल की व्यवस्था है और न ही बिजली की नियमित आपूर्ति। उन्होंने सरकार के इस निर्णय को असंवेदनशील बताया।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रणवीर सारण, गौरीशंकर सियाग, जिला प्रवक्ता अमरचंद संडीला, सभा अध्यक्ष राजपाल ढाका, पवन महर्षि, रामनिवास सारण, उम्मेद सिंह, पूनम भाटिया, राकेश प्रजापत, ताराचंद सारण, बुद्धाराम, गजानन दहिया, जुबेर कुरेशी और मनोज सारण सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद थे।

Related Articles