सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत:एक ही मोहल्ले से उठीं तीन अर्थियां, ट्रक की टक्कर से हुई थी मौत
सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत:एक ही मोहल्ले से उठीं तीन अर्थियां, ट्रक की टक्कर से हुई थी मौत
छापर : कस्बे के रतनगढ़ रोड लिंक रोड पर सोमवार को हुए सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। मंगलवार शाम को तीनों युवकों का अंतिम संस्कार किया गया। एक ही मोहल्ले से एक साथ तीन अर्थियां उठने से माहौल गमगीन हो गया। शव यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए।
मंगलवार को सुजानगढ़ के राजकीय चिकित्सालय में तीनों युवकों के शवों का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। मृतक बीरबलराम के भाई विनोद पुत्र गोगाराम की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच थानाधिकारी इंद्र लाल कर रहे हैं।
थानाधिकारी इंद्र लाल शर्मा ने बताया कि मृतक बीरबल के बड़े भाई विनोद ने पुलिस को लिखित रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट के अनुसार, बीरबल, सांवरमल, भागीरथ और ईश्वर एक ही बाइक पर डॉक्टर को दिखाने जा रहे थे क्योंकि उनमें से एक की तबीयत खराब थी। डेजर्ट रिसॉर्ट के पास सामने से आ रहे एक ट्रक ने लापरवाही से बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में सांवरमल, भागीरथ और बीरबल की मौत हो गई, जबकि ईश्वर घायल हो गया।
पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद पुलिस ने वाहनों को कब्जे में ले लिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है। अंतिम यात्रा में दिलीप चौहान, नेमीचंद काँटीवाल, अंबेडकर युवा संगठन अध्यक्ष रमेश चौहान, सुभाष चायल, साजिद, राजू, हरीश, पूर्व पार्षद रामलाल ढिकिया सहित सैकड़ों मोहल्लेवासी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2092240

