[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सालासर मंदिर में श्रद्धालुओं से दुर्व्यवहार का विरोध:किसान सभा ने देवस्थान विभाग को सौंपने की मांग उठाई, 13 अप्रैल से धरने की चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

सालासर मंदिर में श्रद्धालुओं से दुर्व्यवहार का विरोध:किसान सभा ने देवस्थान विभाग को सौंपने की मांग उठाई, 13 अप्रैल से धरने की चेतावनी

सालासर मंदिर में श्रद्धालुओं से दुर्व्यवहार का विरोध:किसान सभा ने देवस्थान विभाग को सौंपने की मांग उठाई, 13 अप्रैल से धरने की चेतावनी

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : ​मोहम्मद अली पठान

सुजानगढ़ : अखिल भारतीय किसान सभा सुजानगढ़ के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को एसडीएम ओमप्रकाश वर्मा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर सालासर बालाजी मन्दिर को देवस्थान विभाग में सौंपे जाने की मांग उठाई। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने मन्दिर में फैली अव्यवस्थाओं और हाल ही में श्रद्धालुओं के साथ हुई घटना के खिलाफ नारेबाजी भी की। ज्ञापन में लिखा कि मन्दिर के अन्दर श्रद्धालुओं के साथ हुई घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। मन्दिर में देश भर से लाखों लोग आते हैं। जो करोड़ों का चढ़ावा चढ़ाते हैं। लेकिन उनके साथ बुरा बर्ताव किया जाता है।

अखिल भारतीय किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन दिया।

13 अप्रैल से मन्दिर के बाहर धरने की चेतावनी

ज्ञापन में लिखा कि मन्दिर के पुजारी खुलेआम मनमानी कर रहे हैं। ज्ञापन में आरोप लगाया कि एक तरफ जहां वीआईपी को पैसे लेकर दर्शन करवाए जाते हैं। वहीं आम दर्शनार्थी के लिए सुविधाएं ना के बराबर है। ज्ञापन में श्रद्धालुओं के साथ हुई घटना की उच्चस्तरीय जांच करवाने, मन्दिर को देवस्थान विभाग को सौंपे जाने, मन्दिर की समिति में सभी वर्ग के लोगों को शामिल किए जाने की मांग उठाई। मांगे नहीं माने जाने पर 13 अप्रैल से मन्दिर के बाहर धरना देने की चेतावनी भी दी।

इस दौरान सभा के जिला संयुक्त सचिव कॉमरेड रामनारायण रुलानिया, स्थानीय अध्यक्ष तेजपाल गोदारा, एडवोकेट बनवारीलाल बिजारणियां, रामकुमार मेघवाल, जगदेव बेड़ा, दीनदयाल गुलेरिया, ओमप्रकाश डूडी, शिवपाल सिंह, भंवरलाल पांडर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker