सादुलपुर में आंगनबाड़ी कर्मियों का विरोध प्रदर्शन:पांच सूत्रीय मांगों को लेकर उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सादुलपुर में आंगनबाड़ी कर्मियों का विरोध प्रदर्शन:पांच सूत्रीय मांगों को लेकर उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सादुलपुर : सादुलपुर में आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। संघ के राष्ट्रीय आह्लान पर एक अप्रैल से पोषण ट्रैकर पोर्टल पर ऑनलाइन कार्य का विरोध किया जा रहा है। कर्मियों का आरोप है कि ऑनलाइन कार्य में आ रही समस्याओं का विभाग द्वारा अब तक कोई समाधान नहीं किया गया है।
सीएम के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
इस दौरान जिला मंत्री सविता धोलिया के नेतृत्व में सुशीला, ममता, प्रवीण, जागवंती, सुमन, गीता, कमला, अमीषा सहित कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने उपखंड कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को एक ज्ञापन भी सौंपा। कर्मियों ने बताया कि ऑनलाइन कार्य के नाम पर उनसे अतिरिक्त काम कराया जा रहा है, जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही, आवश्यक संसाधनों और सुविधाओं की कमी भी उनके कार्य में बाधा बन रही है।
बैठकों का किराया, स्टेशनरी और अन्य सामान उपलब्ध कराने की मांग
संघ ने अपनी मांगों में आंगनबाड़ी केंद्रों पर वाई-फाई और टैबलेट उपलब्ध करवाने, ऑनलाइन कार्य के लिए अलग कार्मिक नियुक्त करने, केंद्र व राज्य का मानदेय समय पर एक साथ देने, सेक्टर बैठकों का किराया देने तथा स्टेशनरी और केंद्र की सामग्री समय पर उपलब्ध कराने की मांग रखी है। कर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2092232


