[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बड़वासी गौशाला का पहला स्थापना दिवस: एक शाम गौमाता के नाम” बना यादगार, गौशाला उत्सव में उमड़ा जनसैलाब, खुलकर बरसा सहयोग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

बड़वासी गौशाला का पहला स्थापना दिवस: एक शाम गौमाता के नाम” बना यादगार, गौशाला उत्सव में उमड़ा जनसैलाब, खुलकर बरसा सहयोग

बड़वासी गौशाला का पहला स्थापना दिवस: एक शाम गौमाता के नाम” बना यादगार, गौशाला उत्सव में उमड़ा जनसैलाब, खुलकर बरसा सहयोग

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : शैलेंद्र पारीक

बड़वासी : ग्राम पंचायत बड़वासी स्थित श्री गोपाल गौशाला का प्रथम स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। पूरे दिन चले धार्मिक आयोजनों और शाम की भव्य भजन संध्या ने माहौल को भक्तिमय बना दिया, वहीं गौसेवा के लिए 21 लाख रुपये की सहयोग घोषणाओं ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल विधिवत पूजा-अर्चना एवं रामायण पाठ से हुई, जिसमें क्षेत्रभर से आए श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर नंदीशाला परिसर में चारा भंडारण निर्माण कार्य की नींव भी रखी गई।

यह आयोजन कई संत-महात्माओं के सानिध्य में सम्पन्न हुआ, जिनमें श्री श्री 108 श्री ओमदास महाराज, महंत दिनेश गिरि महाराज, महंत महावीर जति महाराज, योगी रविनाथ महाराज, चन्द्रमादास महाराज, बाल योगी सूर्यनाथ महाराज, सुंदरनाथ महाराज, योगीदास महाराज एवं कमलनाथ महाराज प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

सायंकाल “एक शाम गौमाता के नाम” भव्य भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें प्रसिद्ध गौभक्त गायक डॉ. ओम मुंडेल एवं देवेंद्र लांबिया ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन कवि हरीश हिंदुस्तानी ने किया।

गौशाला अध्यक्ष एडवोकेट कमलेश कुमावत ने बताया कि कार्यक्रम में कुल 21 लाख रुपये की सहयोग राशि की घोषणा की गई। इस राशि का उपयोग चारा भंडारण, चारदीवारी एवं टिन शेड निर्माण कार्यों में किया जाएगा। प्रमुख सहयोगकर्ताओं में प्रेम सेवदा (₹2 लाख) तथा सेठ श्याम सुंदर सौंथलिया, सुरेंद्र सैनी, महेश दूत, नथमल कुमावत, सुरेंद्र इंदोरिया एवं रेप्सवाल परिवार द्वारा ₹1-1 लाख का योगदान शामिल रहा। इसके अलावा कई भामाशाहों ने ₹51-51 हजार की राशि देकर सहयोग किया।

विशेष रूप से श्री ओमदास महाराज द्वारा सांगलिया धूणी से 21 क्विंटल धान देने की घोषणा की गई, वहीं देशराम सीगड़ ने अपने पिता की स्मृति में गौशाला का प्रवेश द्वार बनवाने का संकल्प लिया। साथ ही भामाशाहों द्वारा 62 कुर्सियां, 2 कूलर एवं 45 चारा गाड़ी देने की घोषणाएं भी की गईं। कार्यक्रम में 15 गोभक्तों ने गौशाला की वार्षिक सदस्यता ग्रहण कर गौसेवा से जुड़ने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ. राजकुमार शर्मा, पूर्व प्रधान दिनेश सूंडा, पूर्व सरपंच सुरेश सीगड़, पंचायत समिति सदस्य सुभिता सीगड़, जिला परिषद सदस्य बीरबल गोदारा, प्रशासक सुभाष लाम्बा सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। अंत में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। गौशाला सचिव मुकेश सीगड़ ने सभी अतिथियों एवं भामाशाहों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker