[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आंगनवाड़ी केंद्र की जर्जर हालत से बच्चों का भविष्य खतरे में


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

आंगनवाड़ी केंद्र की जर्जर हालत से बच्चों का भविष्य खतरे में

आंगनवाड़ी केंद्र की जर्जर हालत से बच्चों का भविष्य खतरे में

सिंघाना : क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्र नंबर 2 की जर्जर स्थिति बच्चों की सुरक्षा और भविष्य पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। सामाजिक कार्यकर्ता महावीर सैनी एवं मैक्स नायक ने बताया कि केंद्र की दीवारें अत्यंत खराब हालत में हैं और भवन की छत से बारिश के दौरान लगातार पानी टपकता रहता है।

उन्होंने बताया कि छोटे-छोटे बच्चे इस स्थिति के कारण आंगनवाड़ी आने से घबराते हैं। बच्चों के मन में हर समय यह डर बना रहता है कि कहीं दीवार गिर न जाए, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। ऐसी स्थिति में बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ पोषण व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।

महावीर सैनी ने प्रशासन से मांग की है कि केंद्र की जल्द मरम्मत करवाई जाए या नए भवन की व्यवस्था की जाए, ताकि बच्चों को सुरक्षित वातावरण मिल सके। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुमित्रा देवी, लक्ष्मीकांत सहित अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे।

Related Articles