[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खंडेला के मदरसा खदीजातुल कुबरा में सालाना जलसा व इनामात वितरण समारोह संपन्न, मेधावी छात्राओं का हुआ सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

खंडेला के मदरसा खदीजातुल कुबरा में सालाना जलसा व इनामात वितरण समारोह संपन्न, मेधावी छात्राओं का हुआ सम्मान

खंडेला के मदरसा खदीजातुल कुबरा में सालाना जलसा व इनामात वितरण समारोह संपन्न, मेधावी छात्राओं का हुआ सम्मान

खंडेला : कस्बे के मदरसा खदीजातुल कुबरा (मदरसा इस्लामिया गर्ल्स शिक्षण संस्थान, चौपाटी) में सालाना जलसा एवं इनामात वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया।

समारोह का मुख्य आकर्षण पुरस्कार वितरण रहा, जिसमें सफल छात्राओं को उनकी मेहनत और शानदार परिणामों के लिए इनाम देकर प्रोत्साहित किया गया। वक्ताओं ने छात्राओं की हौसला अफजाई करते हुए उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और ऊंचे लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में मुस्लिम समाज का उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने भाग लेकर छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक एवं दीनी कार्यक्रमों की सराहना की। समाज के लोगों ने बेटियों की शिक्षा को लेकर अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।

कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं द्वारा तिलावत-ए-कुरान से की गई, जिसके बाद हम्द और नात पेश की गई। इसके अलावा छात्राओं ने सामाजिक बुराइयों पर आधारित प्रभावशाली तकरीरें और नाट्य प्रस्तुतियां दीं, जिन्होंने उपस्थित जनसमूह को भावुक कर दिया।

मदरसे के सदर जनाब अब्दुल वाजिद और प्रधानाध्यापक जनाब तनवीर बेग के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में संस्था की शिक्षित एवं अनुभवी शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा। उल्लेखनीय है कि यह जिला स्तर पर अपनी तरह का प्रमुख बालिका मदरसा है, जहां उच्च शिक्षित स्टाफ द्वारा बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है। अंत में अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Related Articles