भागवत कथा संपन्न, हवन-पूर्णाहुति व भंडारे के साथ हुआ समापन
कथा श्रवण से जीवन पवित्र बनता है: मानवानंद महाराज
निराधनूं : शीतला माता मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का समापन सोमवार को हवन-पूर्णाहुति व भंडारे के साथ हुआ। कथा व्यास मानवानंद महाराज (श्रीधाम जनकपुर) ने यजमानों के साथ विधि-विधान से हवन कराकर पूर्णाहुति दिलाई। उन्होंने कहा कि भागवत कथा का श्रवण करने से जीवन पवित्र होता है और मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है।
कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। समापन के बाद महाराज से आशीर्वाद लेने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर आयोजन में सहयोग करने वाले समाजसेवियों व महिला सदस्यों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। महाराज ने भक्तों से जीवन में बुराइयों का त्याग कर सत्कर्म करने और सनातन धर्म व संस्कृति के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2091802


