बगड़ में अंबेडकर जयंती की तैयारियों को लेकर बैठक
भव्य रैली व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आयोजित
बगड़ : कस्बे में अंबेडकर जयंती को भव्य रूप से मनाने को लेकर पीरामल गेट के पास जोगेंद्र निवास कॉलोनी में बैठक आयोजित हुई। इसमें समाज के गणमान्य नागरिकों व युवाओं ने भाग लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी डॉ. भीमराव अंबेडकर व महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती उत्साहपूर्वक मनाई जाएगी। कार्यक्रम की शुरुआत अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण से होगी।
इसके बाद चन्द्रनाथ आश्रम से विशाल रैली निकाली जाएगी, जो मुख्य मार्गों से होते हुए सब्जी मंडी पहुंचेगी। रैली के बाद नागरिक सदन में विचार गोष्ठी व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। भीम आर्मी जिलाध्यक्ष विकास आल्हा ने युवाओं से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा बनाकर विभिन्न समितियों का गठन किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2091690


