घंटाघर-शनि मंदिर क्षेत्र में मधुमक्खियों के छत्तों से खतरा, व्यापारियों ने SDM को सौंपा ज्ञापन
घंटाघर-शनि मंदिर क्षेत्र में मधुमक्खियों के छत्तों से खतरा, व्यापारियों ने SDM को सौंपा ज्ञापन
सरदारशहर : शहर के मुख्य बाजार स्थित घंटाघर और शनि मंदिर क्षेत्र में मधुमक्खियों के बड़े-बड़े छत्तों से खतरा बढ़ गया है। संभावित दुर्घटना की आशंका को देखते हुए मंगलवार को स्थानीय व्यापारियों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और तत्काल कार्रवाई की मांग की।
व्यापारियों ने ज्ञापन में बताया कि बाजार के प्लाजा और आसपास की इमारतों पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते कभी भी बड़ी अनहोनी का कारण बन सकते हैं। यह क्षेत्र शहर का सबसे व्यस्त इलाका है, जहां दिनभर महिलाओं, बच्चों और आमजन की भारी आवाजाही रहती है। ऐसे में छत्तों से किसी भी समय मधुमक्खियों के हमले का खतरा बना हुआ है।
व्यापारियों का कहना है कि यदि समय रहते इन छत्तों को नहीं हटाया गया तो कोई भी अप्रिय घटना घट सकती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि विशेषज्ञों की मदद से सुरक्षित तरीके से छत्तों को हटवाया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके और बाजार में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।
इस दौरान विजय कुमार सोनी, कॉमेडियन राजू चौधरी, संदीप कुमार सोनी, रोहिताश नाई, मोतिसिंह सहित कई व्यापारी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में प्रशासन से जल्द समाधान कर बाजार क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2091591


