[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेल स्टेडियम के अभाव में युवाओं को सड़कों पर दौडना पड़ता है


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

खेल स्टेडियम के अभाव में युवाओं को सड़कों पर दौडना पड़ता है

खेल स्टेडियम के अभाव में युवाओं को सड़कों पर दौडना पड़ता है

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : ​लतीफ खांन

बिसाऊ : मंडावा विधानसभा क्षेत्र का सबसे बड़ा कस्बा नगरपालिका बिसाऊ जहां पर खेल स्टेडियम ना होने के कारण आर्मी व पुलिस यां अन्य किसी डिफेंस लाईन की भर्ती के फिजिकल तैयारी के लिए खेल मैदान के अभाव में सडको पर ही दौड कर फिजिकल तैयारी करनी पड़ती है। जिससे हादसे का भय भी बना रहता है व पैरों में दर्द भी होने लगता है। विगत कांग्रेस सरकार के समय कस्बे के युवाओं ने विधानसभा चुनाव के आचार संहिता लगने से पहले तक लगातार लगभग साढ़े चार वर्षों तक पालिका अध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक व पूर्व विधायक तथा सांसद सभी को संबंधित विषय में लिखित रुप से अवगत करवाया गया।

आचार संहिता लगने से पहले तक युवाओं को पालिका अध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक से एक शब्द सुनने को मिला की यहां खेल स्टेडियम के लिए पालिका के पास जगह उपलब्ध नहीं है। युवाओं के कडे लंबे संघर्ष के बाद क्षेत्रीय विधायक रिटा चौधरी ने खेल स्टेडियम पास करवाया तथा बजट भी लेकर आई। लेकिन पालिका ने जिस जगह पर खेल स्टेडियम अलोटमेंट करवाया था उस जमीन पर पहले से ही स्टे था और पालिका प्रशासन को इस सारे मे अच्छी तरहां जानकारी भी उपलब्ध थी ।

मैदान के लिए अलोटमेंट जमीन पर जो व्यक्ति रहा है वो बहुत वर्षों से उक्त जमीन पर निवास कर रहा है। स्टे तुड़वाने के मामले में बिसाऊ तहसील कार्यालय से आजतक डोकोमेंटस संबधित कोई कार्यवाही देखने को नहीं मिली है । जबकि बार बार अवगत करवाने के बावजूद यदि वर्तमान क्षेत्रीय विधायक व पूर्व विधायक व कस्बे के दोनों पार्टीयों के कार्यकताओं ने इस मामले को नजर अंदाज कर रखा है। जिसके कारण युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ होता जा रहा है।

बिसाऊ कस्बे में यदि खेल स्टेडियम बनता है तो इसका फायदा सिर्फ यहां के लोगों को ही नहीं बल्कि नजदीकी 10 से 15 किलोमीटर दुरी वाले गांवों के सभी युवाओं को फायदा मिल सकता है। यही नहीं कस्बे में खेल स्टेडियम नहीं है फिर भी बिकानेर आर्मी अग्निवीर रैली भर्ती में 11 युवाओं ने सडको पर दौड लगाकर फिजिकल व मेडिकल टेस्ट उत्तीर्ण कर रखा है उनका रिजल्ट भी 20 अप्रेल तक आने की संभावनाएं हैं । बिसाऊ मे यदि खेल स्टेडियम बन जाता है तो यहां के हजारों युवाओं को इसका सिधा सिधा फायदा होगा व युवा अपने व घर वालों के सपनों को साकार करने में अधिक संख्या मे कामयाब हो सकते हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker