हज एवं उमराह प्रशिक्षण के लिए कैंप 12 अप्रैल को मदरसा सैयदना तोकिर उलूम कैंम्पस में लगेगा – हज ट्रेनर इमरान सरकेल
हज एवं उमराह प्रशिक्षण के लिए कैंप 12 अप्रैल को मदरसा सैयदना तोकिर उलूम कैंम्पस में लगेगा - हज ट्रेनर इमरान सरकेल
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय से हज और उमराह का मुकद्दस सफर शुरू करने से पहले ज़रूरी जानकारी और रहनुमाई हासिल करने के लिए फ्री सेवा केम्पस लगाया जा रहा है हज ट्रेनर इमरान सरकेल ने बताया कि यह कैंप सैनिक बस्ती स्थित मदरसा सैयदना तौकीर उलूम के कैंम्पस में 12 अप्रैल को सुबह 9:00 बजे से लगाया जाएगा जिसमें ट्रेनिंग लेने वाले हज यात्रियों के लिए सभी तरह की व्यवस्थाएं दी जाएगी। इमरान सरकेल ने बताया कि यह एक रिफरेंस कैंम्प है जिसमें नई हज कमेटी की तरफ से आई हुई। तमाम अपडेट्स और गाइडलाइंस के बारे में विस्तार से बताया जाएगा।
हाजियों के लिए खास तोहफा (गिफ्ट्स) कैंप में शिरकत करने वाले हाजियों को दिया जाएगा एक हदीया किट दी जाएगी। जिसमें हैन्ड बैग- स्लीपर बैग- तस्बीह -हज मुकद्दस गाइड बुक- दी जाएंगी। ओर जरूरी सूचना इस कैम्प में आगामी दिनों में हज व उमराह पर जाने वाले सभी हुज्जाज-ए-किराम सादर आमंत्रित हैं। सफर की बारीकियों और कागजी कार्रवाई को समझने का यह बेहतरीन मौका है। इसमें हज से जुड़े हुए 10 सदस्यों का सम्मान किया जायेगा।
1. हाजी युसूफ खान चौहान शिक्षाविद् (हज खिदमत)
2. डॉ अहसान गौरी (हाजी वेक्सीनेसन)
3. डॉ. साजिद चौहान (हज फिटनेस सर्टिफिकेट)
4. हाजी उस्मान गनी खा दिलावरखानी शिक्षाविद् (सदर मदरसा सैयदना तौकीर -उलूम)
5. मोहम्मद अली पठान ब्यूरो चीफ (पत्रकारिता क्षैत्र में )
6. सलीम खान सर्वा (राहत वैलफेयर सोसायटी)
7. इशाक खान (बालिका शिक्षा)
8. इकरा जकात फाउंडेशन
9. गफ्फार भाटी (हज खिदमतगार)
10. शेख असलम अतारी (दावते -इस्लामी)
जिला हज कमेटी द्वारा बेहतरीन सेवा देने के लिए सम्मानित किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2091905


