[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में खेत में ससुर-बहू पर मधुमक्खियों का हमला:गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, इसबगोल की फसल काट रहे थे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में खेत में ससुर-बहू पर मधुमक्खियों का हमला:गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, इसबगोल की फसल काट रहे थे

चूरू में खेत में ससुर-बहू पर मधुमक्खियों का हमला:गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, इसबगोल की फसल काट रहे थे

चूरू : जिले के धीरासर गांव में खेत में काम कर रहे ससुर-बहू पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें परिजनों ने राजकीय डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया है। उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार धीरासर निवासी मंगलाराम (50) अपनी बहू मनीषा के साथ खेत में इसबगोल की फसल काट रहे थे। इसी दौरान खेत से लगभग एक बीघा दूर स्थित मधुमक्खियों के छत्ते से अचानक एक झुंड निकला और उन पर हमला कर दिया।

हमले के दौरान मंगलाराम ने पास रखी बोरी ओढ़कर खुद को बचाने का प्रयास किया। वहीं, मनीषा जान बचाने के लिए भागी, लेकिन मधुमक्खियों का झुंड उसके पीछे दौड़ता रहा, जिससे वह घबरा गई और घायल हो गई। घटना के समय ढाणी में मौजूद दादी और पोती ने शोर सुनकर परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्य तुरंत ट्रैक्टर लेकर मौके पर पहुंचे और किसी तरह दोनों को मधुमक्खियों के बीच से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टरों के मुताबिक दोनों के शरीर पर मधुमक्खियों के कई डंक लगे हैं, जिससे उनकी हालत कुछ समय के लिए गंभीर हो गई थी। फिलहाल, उनका इलाज चल रहा है। गौरतलब है कि जिले में पिछले कुछ समय से मधुमक्खियों के हमलों की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।

Related Articles